फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 came from outside, only 11 locals were also found positive

बाहर से आए 11 तो 11 ही स्थानीय भी मिले पॉजिटिव

Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
11 came from outside, only 11 locals were also found positive
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण ने तेजी से पांव पसारने लगा है। बुधवार को जिले में कुल 22 नए पॉजिटिव मरीज मिले, जिसमें 11 बाहर से आए है तो वहीं 11 जिले के स्थानीय लोग है। इन 11 स्थानीय लोगों में सर्वाधिक सात पॉजिटिव शहरी क्षेत्र में मिले है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें ट्रेन से बाहर से जिले में 11 पॉजिटिव पहुंचे है। जिसमें छह दिल्ली से तो पांच मुम्बई से आए हुए है। वहीं शेष 11 स्थानीय लोग भी पॉजिटिव पाए गए है। इसमें नगरीय स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार पर ही एक मुश्त सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें तत्काल उनके घरों पर भेज कर क्वारंटीन करा दिया गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 157 पर पहुंच गई है। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करें, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

1011 लोगों ने कराया टीकाकरण : कोरोना टीकाकरण के तहत बुधवार को कुल 25 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि बुधवार को कुल 2500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 1011 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

आज से 45 प्लस के सभी लोगों का टीकाकरण : आज से चौथे चरण के टीकाकरण की शुरूआत हो रही है। सीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 92 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 45 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण होगा। पूर्व पंजीकरण करा कर अथवा आधार कार्ड के साथ सरकारी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क टीकाकरण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बने 32 कंटेनमेंट जोन : कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार की शाम तक जिले में कुल 32 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके थे। इसमें नपा आजमगढ़ में एक व नपा मुबारकपुर में दो कंटेनमेंट जोन बने है। वहीं सदर व मेंहनगर तहसील क्षेत्र में छह-छह, सगड़ी तहसील क्षेत्र में 10, मार्टीनगंज, बूढ़नपुर व लालगंज तहसील क्षेत्र में दो-दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। लगातार संख्या बढ़ रही है, फिर भी लापरवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed