Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10th and 12th will be honoured with Amar Ujala Bhavishya Jyoti

Azamgarh News: अमर उजाला भविष्य ज्योति से सम्मानित होंगे 10वीं, 12वीं के मेधावी

Thu, 29 May 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th will be honoured with Amar Ujala Bhavishya Jyoti
आजमगढ़। दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे मेधावियों का 31 मई को सम्मान होगा। अमर उजाला की ओर से उन्हें भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा जाएगा। नगर के नेहरू हाल में होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई के अलावा आईसीएसइ बोर्ड के टॉपर भी जिले के आला अफसरों के हाथों सम्मान पाएंगे।
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान का यह कार्यक्रम 31 मई को सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। इसमें जिले के आला अधिकारियों के अलावा शिक्षाविद् और कॅरियर काउंसलर विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी देंगे। उनसे सीधा संवाद कर कॅरियर को लेकर उनकी दुविधा को भी दूर करेंगे। वहीं प्रायोजक की भूमिका में आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, सन शाइन शहीद स्मारक बालिका इंटर कॉलेज मित्तूपुर पवई, क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल कुकुड़ीपुर, चिल्ड्रेन कॉलेज, काशी गोमती ग्रुप भंवरनाथ, महादेवी हायर सेकंडरी स्कूल, प्रभा मोटर्स, होंगे। इन सभी मेधावियों को अमर उजाला प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित करेगा। अधिक जानकारी के लिए 9528032469, एवं 8081803062 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed