फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   105 vehicles were fined under the "No Helmet, No Fuel" campaign

Azamgarh News: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान में 105 वाहनों के चालान

Wed, 10 Sep 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
105 vehicles were fined under the "No Helmet, No Fuel" campaign
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जनपद में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 105 वाहन चालकों का चालान किया गया। साथ ही 12 पेट्रोल पंपों पर जांच व जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में चलाया गया। शासन के निर्देशानुसार, जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आजमगढ़-वाराणसी मार्ग और आजमगढ़-मऊ मार्ग पर स्थित सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की गई। संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दें। साथ ही, आमजन को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं और पीछे बैठने वाले यात्री दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।टीम में एआरटीओ अतुल कुमार यादव, पीटीओ विक्रांत सिंह, प्रभारी यातायात धनंजय शर्मा, उपनिरीक्षक यातायात जयशंकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed