फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 25 ने लिया नामांकन पत्र

कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 25 ने लिया नामांकन पत्र

Tue, 16 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 25 ने लिया नामांकन पत्र
आजमगढ़। जनपद की दोनों लोकसभा सीट लालगंज (अजा) और आजमगढ़ सदर के लिए मंगलवार को नामांकन शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 25 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 16 और लालगंज से नौ ने नामांकन पत्र लिया। हालांकि किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के दो मुख्य गेट जिन्हें प्रत्याशियों के लिए बनाया गया है। उसे दुल्हन की तरह फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। दोनों ही गेटों पर पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच आजमगढ़ संसदीय सीट के लिए अखिलेश यादव (सपा), दिनेश लाल यादव (भाजपा), पवन कुमार सिंह (निर्दल), राजीव कुमार सिंह (निर्दल), श्याम सिंह चौहान (निर्दल), संतोष प्रजापति (अंडमान निकोबार जनता पार्टी), राजीव पांडेय (निर्दल), प्रमोद तिवारी (जनहित किसान पार्टी), यदुनाथ यादव (असंख्य समाज पार्टी), गोरखराम निषाद (बहुजन उदय मंच), अनिरुद्ध राम पासी (असंख्य समाज पार्टी), लाल बिहारी (निर्दल), राजेंद्र राम गौतम (भारतीय रविदास पार्टी), राजाराम गोंड (भारतीय लोकसेवा दल), नागेंद्र राय (भारतीय समाजवादी विकास पार्टी) और अरशद (निर्दल) ने नामांकन पत्र लिया। लालगंज लोकसभा सीट के लिए कुल नौ संगीता आजाद (बसपा), नीलम सोनकर (भाजपा), लछिमन पृथ्वीराज (जनशक्ति पार्टी), पंकज मोहन (कांग्रेस), श्यामनरायन (निर्दल), त्रिलोकी नाथ (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी), अजीत कुमार सोनकर (आप), रामचंदर (निर्दल) और पिंटू राम सोनकर (कांशीराम बहुजन दल) ने नामांकन पत्र लिया। नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला। आजमगढ़ के आरओ डीएम शिवाकांत द्विवेदी और लालगंज के आरओ सीडीओ डीएस उपाध्याय पूरे समय नामांकन कक्ष में जमे रहे।
विज्ञापन

पूरे दिन होता रहा इंतजार, नहीं हुआ नामांकन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया, जो 23 अप्रैल तक चलेगा। नामांकन के पहले दिन हर कोई पहले नामांकन का इंतजार करता रहा, लेकिन पहले दिन सिर्फ नामांकन पत्र ही लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन को लेकर मंगलवार को 11 बजे से दोनों आरओ निर्धारित कक्षों में बैठ गए। आजमगढ़ संसदीय सीट के आरओ डीएम शिवाकांत द्विवेदी और लालगंज संसदीय सीट के आरओ सीडीओ डीएस उपाध्याय शाम तीन बजे तक अपने कक्ष में बैठे नामांकन करने वालों का इंतजार करते रहे लेकिन पूरा दिन गुजर गया सिर्फ चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र लेने ही आए। शाम तीन बजे तक कोई भी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। अब शेष बचे चार दिनों में प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करना होगा। क्योंकि नामांकन के लिए दाखिल आठ दिनों में तीन दिन अवकाश है। 18, 20, 22 और 23 अप्रैल में ही प्रत्याशियों को अपना नामांकन दाखिल करना होगा।

भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने लिया चार सेट नामांकन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के नामांकन के पहले दिन सिर्फ नामांकन पत्रों का वितरण हुआ। इसमें भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशियों के चार सेट और लालगंज से कांग्रेस उम्मीदवार ने तीन सेट में नामांकन पत्र लिया। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में किसी ने एक तो किसी ने दो नामांकन पत्र लिया। इसमें सपा के अखिलेश यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव और नीलम सोनकर के साथ बसपा की संगीता आजाद ने चार-चार सेटों में नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed