फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Tue, 22 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
आजमगढ़। भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो के खिलाफ की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजा। जिसमें उनसे विधायक साधना सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मीडिया से वार्ता के दौरान विधायक वंदना सिंह ने कहा कि मुगलसराय के परनपुर बबुरी में आयोजित कार्यक्रम के कार्यक्रम के दौरान नोएडा विधायक और प्रदेश महामंत्री भाजपा की मौजूदगी में विधायक साधना सिंह ने बसपा मुखिया मायावती के ऊपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने के अभिप्राय से निंदनीय और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए भाषण में न केवल बहन मायावती का बल्कि देश की सभी नारियों का अपमान हुआ है। यह उनके दूषित मानसिकता का परिचायक है। मैं एक नारी होने के नाते उनकी इस आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। साथ ही यह मांग करती हूं कि उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक विद्या चौधरी, लालचंद, विनोद चौधरी, सुनील कुमार, आलोक सिंह, अरविंद कुमार, हुकुुम चंद, चंद्रभूषण आदि उपस्थित थे। वहीं बसपा के जोन इंचार्ज रवि भूषण विश्वकर्मा द्वारा नगर अध्यक्ष विजय कुमार लाल के आवास पर बैठक बुलाई गई। जिसमें बसपा सुप्रीमों के ऊपर विधायक साधना सिंह द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की गई। इस मौके पर अवधेश सरोज, चेतई राम, रामजनम मौर्य, सुभाष राम, संतोष राम, रविंद्र प्रसाद, अजय कुमार, गिरधर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed