फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ और बलिया में मनरेगा के विलंबित भुगतान की स्थिति खराब

आजमगढ़ और बलिया में मनरेगा के विलंबित भुगतान की स्थिति खराब

Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ और बलिया में मनरेगा के विलंबित भुगतान की स्थिति खराब
आजमगढ़। मंडलायुक्त जगतराज की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने विभागवार समीक्षा में आजमगढ़ और बलिया में मनरेगा के विलंबित भुगतान और बलिया में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम की स्थिति खराब पाई। इस पर उन्होंने इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को योजना के लाभों से अवगत कराते हुए उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाय। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा में जनपद बलिया की स्थिति खराब मिलने पर उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को नियमित रूप से बलिया का भ्रमण कर प्रगति अपेक्षा के अनुरूप लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी बलिया को भी निर्देश दिया कि सभी डिप्टी सीएमओ के साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें कर नियमित रूप से मानीटरिंग करते रहें। तीनों जनपद के सीएमओ को यह निर्देश दिया कि आगामी दिनों में लगने वाले मिजिल्स टीकाकरण कैंप की सारी तैयारियॉं समय से पूर्ण कर लें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ ग्रामों का जायजा लेते हुए पाया कि ओडीएफ घोषित ग्रामों में आजमगढ़ में 2388, बलिया में 1261 और मऊ में लगभग 400 गांवों का सत्यापन होना अभी बाकी है। शासन स्तर से सत्यापन के दौरान भी मंडल में अस्वीकृत किए गए ग्रामों की संख्या भी काफी अधिक मिलने पर उन्होंने सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को तत्काल इस ओर प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। शौचालयों की फोटो अपलोडिंग कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए तीनों जनपद के डीपीआरओ को आगामह किया कि लक्ष्य के सापेक्ष अपलोडिंग कराएं अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ मुख्य अभियंता विद्युत को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांवों को पहले टेकअप करने का निर्देश देते हुए अभियान चलाकर कटिया कनेक्शन धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में तृतीय किस्त निर्गत करने में तीनों जनपदों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्थिति खराब मिली। इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को सुधार लाने का निर्देश दिया। मनरेगा में वर्तमान वित्तीय वर्ष में जारी मस्टर रोल का 15 दिवसों में भुगतान नहीं होने के कारण विलंबित भुगतान में राज्य औसत के सापेक्ष आजमगढ़ और बलिया में भुगतान की स्थिति खराब मिली। इस मौके पर डीआईजी विजय भूषण, डीएम आजमगढ़ शिवाकांत द्विवेदी, बलिया भवानी सिंह खंगारौत, मऊ प्रकाश बिंदु, एसपी आजमगढ़ रवि शंकर छवि, बलिया श्रीपर्णा गांगुली, मऊ ललित कुमार सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन राजेंद्र कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा, सीडीओ आजमगढ़ कमलेश कुमार सिंह, बलिया बद्रीनाथ सिंह, मऊ आशुतोष कुमार द्विवदीआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed