फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ उतरे मैदान में

भाजपा जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ उतरे मैदान में

Sat, 09 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ उतरे मैदान में
आजमगढ़। अमर उजाला की मुहिम और जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुआ तमसा सफाई का अभियान अब महाभियान का रूप धारण करता जा रहा है। इस अभियान के छठवें दिन शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह कार्यकर्ताओं की फौज के साथ तमसा में उतर गए। उनको इस तरह से सफाई करता देख इस कार्य में जुटे लोगों का हौसला बढ़ गया।
विज्ञापन

छह दिनों से शुुरू तमसा सफाई का यह कारवां धीरे-धीरे शुक्रवार को मोहटी घाट के करीब पहुंच गया है। विगत पांच दिनों तक अभियान से दूर रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तमसा किनारे पहुंचे। नदी पर पहुंचने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह खुद तमसा में उतर गए और सफाई करने में जुट गए। उनके ऐसा करते ही भाजपा कार्यकर्ता भी जोश से लबरेज नदी में उतर गए और लगभग एक घंटे तक नदी की सफाई करने में मशगूल रहे। उनको ऐसा करते देख विगत पांच दिनों से सफाई में जुटे लोगों का उत्साह दुगुना हो गया और लोगों ने पूरे जोश के साथ सफाई की। शुक्रवार को हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के कारण जिलाधिकारी नहीं पहुंच सके। लेकिन एडीएम प्रशासन पूरे समय घाट पर मौजूद रहे और सफाई अभियान में जुटे लोगों की हौसला अफजाई करते रहे। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी यादव भी अपने साथियों के साथ दूसरे छोर पर नदी की सफाई का जिम्मा अपने कंधों पर उठाए हुए थे। सफाई कर्मियों में आज गुलाब चौरसिया का नाम हर अधिकारी और वहां मौजूद लोगों की जुबान पर है। चाहे किसी को नदी के इस पार से उस पर जाना हो या उस पार से इस पार आना हो या नदी से कचरे को निकालना हो हर कोई गुलाब को ही आवाज देता नजर आता है। होठों पर मुस्कान लिए गुलाब हर एक आवाज पर कार्रवाई के लिए तुरत तत्पर है। शुक्रवार को निरंकारी मिशन और भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता जी-जान से तमसा की सफाई लगे रहे। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अनिल राय और पूर्वांचल विकास आंदोलन के प्रवीण सिंह सभी के लिए प्रेरणाश्रोत बन गए हैं। कोई कुछ करे या ना करे यह लोग मौके पर पहुंचते ही अपने कार्य में जुट जाते हैं। योग मंच के योग गुरु देवविजय यादव भी प्रतिदिन तमसा किनारे पहुंचकर सभी का उत्साहवर्धन रहे हैं। इस दौरान नदी किनारे का घाट भारत माता की जय के नारों से भी गुलजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed