{"_id":"5ab14ccd4f1c1b90778b69cf","slug":"101521568973-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी संग ब्लाक प्रमुख के अभद्रता पर भड़के लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी संग ब्लाक प्रमुख के अभद्रता पर भड़के लेखपाल
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। ब्लॉक प्रमुख मार्टीनगंज ठाकुर मनोज सिंह के खिलाफ लेखपाल संघ लामबंद हो गया है। आक्रोशित लेखपालों ने ब्लाक प्रमुख पर आमगांव के लेखपाल के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
आक्रोशित लेखपालों का आरोप था कि आमागांव के लेखपाल संतोष मिश्रा को ठाकुर मनोज सिंह ने गांव में न घुसने देने की धमकी देने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अध्यक्ष कुंजन यादव ने कहा कि ब्लाक प्रमुख ने लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार के साथ ही सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाने का कार्य किया है। बैठक के पश्चात लेखपालों का प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार मनीष कुमार से मिला और पत्रक सौंप कर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लेखपालों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ तहसील परिसर में जम कर नारेबाजी भी किया। तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लेखपालों को शांत कराया। वहीं मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख, ठाकुर मनोज सिंह का आरोप है कि लेखपाल गांव में जमीन का पट्टा करने के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की मांग कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। लेखपाल संघ उन पर जो अभद्रता और धमकाने का आरोप लगा रहे है वह सरासर गलत है। धरना देने वालों में शैलेश यादव, साधना सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, दीपक सिंह, संतोष कुमार, समेत काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।