{"_id":"5a19afa84f1c1baf678bde16","slug":"101511632808-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के अंदर प्रभारी और सचिव की नियुक्ति का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के अंदर प्रभारी और सचिव की नियुक्ति का निर्देश
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडलायुक्त के रविंद्रनायक ने शुक्रवार की देर शाम कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान दो केंद्रों पर प्रभारी और एक केंद्र पर सचिव न होने से धान खरीद में आ रही अड़चन को देखते हुए दो दिन के अंदर प्रभारी और सचिव की तैनाती कर सूचित करने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने कहा है कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनसे क्रय किए गए उत्पादों का समय से भुगतान किया जाए। इसके साथ ही उनके समक्ष आ रही दिक्कतों का समाधान समयबद्ध रूप से करें। जनपद आजमगढ़ में कतिपय बैंकों द्वारा चेक का भुगतान और क्रय एजेंसियों को चेक बुक दिए जाने में अनावश्यक रूप से विलंब किए जाने का प्रकरण का प्रकरण भी संज्ञान में आया है। उन्होंने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस दिशा में तत्काल अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने समस्त क्रय एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों से कहा कि धान खरीद के लिए शासन द्वारा मंडल का लक्ष्य चार लाख 25 हजार 200 मैट्रिकटन निर्धारित है। लेकिन अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष धान का क्रय नहीं हो सका है, इस लिए सभी क्रय एजेंसियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे किसानों के बीच जाएं और उन्हें क्रय केंद्रों पर धान लाने के लिए प्रेरित करें। एजेंसीवार समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद आजमगढ़ में धान की खरीद का लक्ष्य 98 हजार 600 एमटी, बलिया में दो लाख 40 हजार और मऊ में 86 हजार 600 एमटी निर्धारित है। धान की खरीद के लिए लगभग 80 दिन का समय शेष बचा है। इसलिए सभी एजेंसियां लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी बेस्ट परफारमेंस देने े लिए जुट जाएं। क्रय एजेंसी खाद्य विभाग को अवशेष लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अवशेष दिनों में 350 कुंतल प्रति सेंटर प्रतिदिन धान की खरीद करनी होगी। वहीं अन्य क्रय एजेंसियों पीसीएफ को 178 कुंतल, यूपी एग्रो को 200 कुंतल, कर्मचारी कल्याण निगम को 200 कुंतल, एफसीआई को 520 कुंतल और एनसीसीएफ को 200 कुंतल प्रति सेंटर प्रतिदिन धान की खरीद करनी होगी। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना है इसमें किसी प्रकार की कोई बहानेबाजी नहीं सुनी जाएगी। क्रय एजेंसी पीसीएफ द्वारा अवगत कराया गया कि दो सेंटरों पर प्रभारी और एक सेंटर पर सचिव नहीं होने के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। इस पर मंडलायुक्त ने तत्काल तैनाती कर दो दिन के अंदर अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आरएफसी को निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। इस मौके पर संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी आरबी प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधयक पीसीएफ डीएन सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एफसीआई आकाश सिंह, यूपी एग्रो के राम अवतार, पीसीएफ के एसपी सिंह, नैफेड के सुमित विग आदि उपस्थित थे।