फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एमपी और यूपी सरकार को बताया जनविरोधी

एमपी और यूपी सरकार को बताया जनविरोधी

Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
एमपी और यूपी सरकार को बताया जनविरोधी
पल्हना (आजमगढ़)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सभा मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में रामकिशुन यादव की अध्यक्षता में हुई। सभा में किसानों पर बढ़ते हुए जुल्म और उनकी बढ़ती आत्महत्याओं तथा मध्य प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैये की निंदा की। बाद में मांगों का ज्ञापन एसडीएम लालगंज को सौंपा।
विज्ञापन

सभा की शुरुआत राजदेव राजभर ने क्रांतिकारी लोकगीत प्रस्तुत कर किया। धरने को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री जियालाल ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारों को जनविरोधी बताया। कहा कि किसानों पर सरकार गोली चलाना बंद करें तथा दलितों का उत्पीड़न बंद करें। अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष रामजन्म यादव ने कहा कि सत्ता में पहुंचने पर किसान की फसल उत्पादन का डेढ़ गुना मूल्य देंगे। लेकिन मूल्य देने की बजाए उनके उत्पाद को खरीदने की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई। हामिद अली ने कहा कि ये सरकारें किसानों पर गोली चलवाकर उनकी आवाज को बंद करना चाहती हैं। खेत मजदूर यूनियन के रिजवान अहमद ने कहा कि सरकार निजीकरण पर रोक लगाए और रोजगार का सृजन करने नौजवानों को रोजगार दिलाए। जगरदेव यादव ने कहा कि दलितों महिलाओं पर अत्याचार बंद होना चाहिए। सभा में बसंत, रामतीरथ, रामवृक्ष, पंचदेव दाढ़ी, भोला यादव, हरिश्चंद, राजपथ आदि मौजूद रहे। संचालन जगन्नाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed