फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   100 across the urad dal

100 के पार उड़द की दाल

Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
100 across the urad dal
मौसम की मार के साथ ही दलहन ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। विगत दो महीनों में दाल के दामों में 25 से 30 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने का मिल रही है। मध्यप्रदेश में दलहनी फसलों में पैदावार की कमी के चलते ऐसी स्थिति आई है।
विज्ञापन


मौसम की मार का असर अब  भोजन की थाली पर भी दिखने लगा है। खाने में प्रयोग होने वाले सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। दाल तो गरीबों की थाली से गायब ही हो चुकी है। चने और मसूर की दाल के दाम में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अरहर की पैदावार अच्छी होने के बाद भी इसके दाम में बढ़ोतरी समझ से परे हैं।
विज्ञापन


चने की दाल में बढ़ोतरी तो समझ में आती है क्योंकि इस बार मौसम की मार का सबसे ज्यादा चने की फसल पर पड़ा और काफी कम पैदावार हुई। थोक व्यवसाई ओमप्रकाश ने बताया कि जनपद में मध्यप्रदेश से दलहन की सप्लाई होती है। मौसम की मार से इस बार मध्यप्रदेश में दलहनी फसलों की कम पैदावार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला कारोबारी सुमित प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही दलहनी फसलों में फूल लगा वैसे ही बारिश हो गई। इसके कारण फसल को नुकसान पहुंचा। वैसे देश भर में नागपुर, कटनी से दाल की सप्लाई होती है। लेकिन वह क्षेत्र भी मौसम की मार से अछूता नहीं रहा। सिर्फ दलहनी ही नहीं बल्कि सभी फसलों का यही हाल है।

दाल    पहले   अब
अरहर     60-70      98-100
उड़द    80-90    108-110
मटर    24-26    36-37
 (दाम रुपये प्रति किलो में) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed