फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 teachers suspended and eight reinstated without punishment

Azamgarh News: 10 शिक्षक निलंबित हुए और बिना दंड के आठ बहाल

Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 teachers suspended and eight reinstated without punishment
आजमगढ़ जिले में पिछले दिनों 10 शिक्षक निलंबित हुए और उसमें से बिना दंड के आठ शिक्षक फिर से बहाल हो गये। इस पर महानिदेशक ने हैरानी जताई है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे कुछ प्रकरण की जानकारी मिलने पर सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने बीएसए से ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। कहा है कि कर्मियों का निलंबन तब तक नहीं करना चाहिए, जब तक सरकारी सेवकों के खिलाफ गंभीर आरोप न हो।
विज्ञापन


महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर बिना लघु या दीर्घ दंड दिए ही शिक्षकों को बहाल किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली वर्ष 1999 के नियम संख्या चार (एक) में स्पष्ट लिखा है कि सरकारी सेवकों को गंभीर शिकायत और ठोस सुबूत होने पर उन्हें निलंबित किए जाने का प्रावधान है, मगर यहां ऐसा नहीं हो रहा। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के निलंबन के बाद उन्हें न तो दीर्घ दंड दिया जा रहा है या नहीं लघु दंड दिया जा रहा है। उन्हें बिना कोई दंड दिए ही बहाल किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर आजमगढ़ जनपद में 10 शिक्षकों को निलंबित किए गए और उसके बाद आठ शिक्षकों को लघु दंड देकर बहाल कर दिए गए। ऐसे में यह प्रतीत हो रहा है कि शिक्षकों को पर्याप्त आधार के बिना ही निलंबित किया जा रहा है। फिलहाल अब आगे महानिदेशालय स्तर से इसकी मॉनीटरिंग होगी। बीएसए पर्याप्त आधार के बिना किसी शिक्षक को निलंबित नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed