फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 more increases, now 37 containment zones in Azamgarh

10 और बढ़े, आजमगढ़ में अब 37 कंटेनमेंट जोन

Tue, 02 Jun 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
10 more increases, now 37 containment zones in Azamgarh
आजमगढ़। प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ ही कोरोना संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पॉजिटिव केस के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ रही है। सोमवार को जहां 25 नए संक्रमित मिलने पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या 119 पहुंच गई है, वहीं 10 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अब तक जनपद में 37 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम बघरवा, राजस्व ग्राम ऊंचाडीह सलेमपुर, बूढ़नपुर का रानीपुर, लालगंज का राजस्व ग्राम हैबतपुर डुभांव, राजस्व ग्राम जगदीशपुर चौर, मेंहनगर तहसील का राजस्व ग्राम तितिरा, राजस्व ग्राम भीटी, राजस्व ग्राम जाफरपुर, राजस्व ग्राम चकवारा, सदर तहसील का राजस्व ग्राम पुसड़ा आइमा को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। ट्रैवल और कांटैक्ट हिस्ट्री के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं-सेवाओं की आपूर्ति डोर टू डोर होगी।
विज्ञापन

अब तक ये बन चुके हैं कंटेनमेंट जोन
आजमगढ़। इससे पहले जनपद में शङर का मोहल्ला हर्रा की चुंगी वार्ड गुलामी का पुरा, ठेकमा ब्लाक के जिवली, निजामाबाद के मोहल्ला तेलीपुर वार्ड आठ गांधीनगर, लालगंज तहसील के राजस्व ग्राम बेरमां बिशम्भरपुर, सदर तहसील का राजस्व ग्राम हुसैनगंज का मजरा अनुसूचित बस्ती, मार्टीनगंज तहसील का राजस्व ग्राम कालेपुर, राजस्व ग्राम कोदहरा का मजरा दक्षिण टोला, सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम कांखभार के मजरा विपनपुर, राजस्व ग्राम शिवपुर के मजरा विक्रम का पुरा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम खलीलाबाद, लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर के आवासीय परिसर, लालगंज तहसील में राजस्व ग्राम मेंहरोकला, मेंहनगर तहसील में तीन कंटेमेंट जोन मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती, सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर, शहर में एआरटीओ आफिस के पास सैयद बाबा कालोनी, मेंहनगर में मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा, अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर, रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां, जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed