फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 kg ganja recovered, two arrested

पौने 10 किग्रा गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 kg ganja recovered, two arrested
रानी की सराय। थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कांता के घर के पास कुछ लोग अवैध कार्य कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया तो मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रानी की सराय थाना पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कंता के घर के पास कुछ लोग अवैध सामग्री लिए हुए है और संभवत: उसकी बिक्री आदि की जा रही है। इस सूचना पर एसआई उमेश चंद्र मय दल बल मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने एक महिला सीता व एक पुरूष राजगुलाब निवासी पंदहा को पकड़ लिया। उनके पास मौजूद बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें कुल पौने दस किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि गंभीरपुर थाना के मंगरावा गांव निवासी रामनयन द्वारा उन्हें गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed