फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 judicial officers of Azamgarh transferred

Azamgarh News: आजमगढ़ के 10 न्यायिक अफसरों का तबादला

Tue, 07 Apr 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
10 judicial officers of Azamgarh transferred
आजमगढ़। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी कर दी। इस फेरबदल में आजमगढ़ के 10 न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसमें अपर जिला जज संतोष कुमार यादव और फैमिली कोर्ट में अपर जिला जज संदीपा यादव को भी बरेली भेजा गया है। फैमिली कोर्ट के अपर जिला जज प्रेम शंकर का तबादला शाहजहांपुर कर दिया गया है। कुशीनगर के पडरौना में अपर जिला जज दिनेश कुमार द्वितीय, लखनऊ में अपर जिला जज दिनेश मिश्रा और शाहजहांपुर में तैनात अपर जिला जज ओम प्रकाश मिश्रा को, लखनऊ में स्पेशल सेक्रेटरी एलआर बालकृष्ण एन राजन का भी तबादला आजमगढ़ किया गया है।
विज्ञापन

वहीं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनल वर्मा को अयोध्या भेजा गया है। जूनियर डिविजन की मुंसिफ सिटी जागृति को हापुड़, बूढ़नपुर ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी रविंद्र रावत को बाराबंकी के रामनगर ग्रामीण न्यायालय में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज ग्रामीण न्यायालय के जज पुनीत मोहन दास को फिरोजाबाद के जसराना ग्रामीण न्यायालय में, फूलपुर ग्रामीण न्यायालय के जज अर्स आनंद को शाहजहांपुर के पुवायां तथा मेंहनगर ग्रामीण न्यायालय के जज तारिफ मुस्तफा को रायबरेली के लालगंज स्थानांतरित किया गया है।

एडिशनल सीजेएम शोभित बंसल को रामपुर से आजमगढ़, प्रवीण प्रियदर्शी को बागपत के बरौत से मेंहनगर ग्रामीण न्यायालय, जावेद को जसराना से बूढ़नपुर ग्रामीण न्यायालय, अफीफा इरफान को मथुरा से लालगंज ग्रामीण न्यायालय तथा कामाक्षी सागर को मेरठ से फूलपुर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed