{"_id":"67c5efdea640901c2500b015","slug":"10-health-temples-will-shine-with-solar-energy-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-128280-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे 10 आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे 10 आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। शासन की तरफ से जनपद के 10 आयुष्मान मंदिरों पर तीन-तीन किलोवाट के सोलर पैनल लगाने की स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था जल्द काम शुरू करेगी
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को पास में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लोगों को पैथोलॉजी जांच के साथ- साथ दवा निशुल्क दी जाती है। गर्भावस्था, यूरिन, मधुमेह, मलेरिया,एचआईबी, डेंगू, विजुअल इंफेक्शन, फाइलेरिया, बलगम आदि की जांच की जाती है। बिजली कट जाने के बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है। पंखा, लाइट, फ्रीज आदि बंद हो जाते हैं। इसे देखते हुए शासन की तरफ से जनपद के 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सोलर पैनल लगाने की स्वीकृति मिली है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर लुचुई, भगतपुर, परसहा, मगना, राजापुर, अमरेथुर, लोनियाडीह, गोआई, चमावां और गोमाडीह में तीन- तीन किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। संयंत्र भी जनपद में पहुंच गए हैं। जल्द ही इन्हें स्थापित किया जाएगा। सोलर पैनल लग जाने से बिजली न रहने पर भी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हमेशा उजाला रहेगा।
00
शासन की तरफ से जनपद के 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तीन-तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाने की स्वीकृति मिली है। संयंत्र आ चुके हैं, संबंधित फर्म जल्द काम शुरू करेगी। - रामदरश यादव, जिला प्रभारी नेडा।