{"_id":"6924b001db1d453c8f0d93d8","slug":"10-child-laborers-freed-in-child-labor-eradication-campaign-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-141205-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बालश्रम उन्मूलन अभियान में 10 बाल श्रमिक मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बालश्रम उन्मूलन अभियान में 10 बाल श्रमिक मुक्त
विज्ञापन
आज़मगढ़। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को जनपद में बालश्रम के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी एएचटी/एएसपी यातायात के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में अभियान को अंजाम दिया।
टीम ने बवाली मोड़, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा, रेलवे स्टेशन, हरवंशपुर, कस्बा सिधारी और गंभीरपुर क्षेत्रों में निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 10 बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए। सभी बच्चों को मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया गया और भविष्य में बालश्रम न कराने की सख्त चेतावनी दी गई।
संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के खिलाफ श्रम विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। टीम ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को बालश्रम रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए। इसके साथ ही लोगों को हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 और 181 की जानकारी दी गई। अभियान में विशाल श्रीवास्तव, रोहित प्रताप सिंह, कांस्टेबल रोहित मिश्रा, कांस्टेबल अश्वनी कुमार भारती और कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे।