{"_id":"f2a9fc37bdba8522b31e4b9fb6fa39f5","slug":"azam-statement-about-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसलमानों को खुश करने को किया देवालय का अपमान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुसलमानों को खुश करने को किया देवालय का अपमान'
अमर उजाला, बरहज
Updated Sat, 05 Oct 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बरहज में ग्राम्य विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देवालय जाने पर नरेंद्र मोदी का बयान राजनीति से प्रेरित है। देवालय कौन जाता है सभी जानते हैं। उनका अपमान मुसलमानों को खुश करने के लिए किया।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि जो व्यक्ति गद्दी पाने के लिए ऐसा कर सकता है गद्दी पाने के बाद क्या करेगा, इसका अंदाज लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोई टोपी और बुरका पहनने से मुसलमान नहीं हो जाता है। मोदी ने टोपी फेंक दी थी। वह जो कुछ कर रहे हैं गद्दी हासिल करने के लिए कर रहे हैं।
सपा नेता मोहन सिंह के ब्रह्मभोज में जाते समय आजम खां ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अयोध्या में जो ढांचा ढहाया गया था उसे वह आज भी बाबरी मस्जिद मानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के बारे में कांग्रेस नेता ने जिस तरह से बयान दिया, वह ठीक नहीं है। वह गांव के नहीं, देश के प्रधान हैं। प्रधानमंत्री शरीफ आदमी हैं।
विज्ञापन
लालू के सवाल पर कहा कि वह जब संसद में बोलते थे तो देश ही नहीं, दुनिया ने गंभीरता से सुना है। वह सेक्यूलर छवि के नेता हैं। उनके लिए अभी न्याय के कई दरवाजे बाकी हैं। अभी से उन्हें दागी कहना ठीक नहीं हैं।