फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azam son wedding involving government

आजम के बेटे की शादी में सरकार ने की शिरकत

Mon, 31 Dec 2012 11:33 PM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Mon, 31 Dec 2012 11:33 PM IST
विज्ञापन
Azam son wedding involving government

करीब साढ़े तीन माह बाद एक बार फिर सोमवार को यूपी की अखिलेश सरकार रामपुर में मौजूद रही। अखिलेश के संग उनके पिता एवं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे। मौका था नगर विकास मंत्री आजम खां के बेटे अदीब के निकाह का। इस दौरान खुद आजम ने मेहमानों का इस्तकबाल किया।

विज्ञापन


सोमवार को रामपुर का माहौल कड़ाके की सर्दी में भी गर्माया था। नगर में सूबे की सरकार के मुख्यमंत्री के साथ ज्यादातर मंत्री, सांसदों और विधायकों का जमावड़ा लगा था। हमसफर रिसोर्ट में सोमवार की दोपहर में नगर विकास मंत्री के बेटे अदीब का निकाह शहर के निर्यातक की बेटी सिदरा से हुआ।
विज्ञापन


साल 2012 के आखिरी दिन निकाह में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शिरकत करने पहुंचे थे। अखिलेश और मुलायम सिंह पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड़ पर हेलीकाप्टर से उतरे और फिर सीधे जौहर शोध संस्थान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के साथ सीएम का काफिला दोपहर करीब 2.20 बजे हमसफर रिसोर्ट पहुंचा, जहां लोगों ने सीएम का इस्तकबाल किया। इसके बाद निकाह हुआ। निकाह के बाद सिदरा अदीब की शरीक ए हयात बन गई। समारोह में हिस्सा लेने के लिए सांसद, विधायक व अन्य माननीय मौजूद रहे। सरकारी मशीनरी व्यवस्थाएं करने में जुटी रही।


यह वीआईपी बने मेहमान
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, लोक निर्माण मंत्री शिव पाल सिंह यादव, पंचायती राज मंत्री बलराम यादव, परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, होमगार्ड मंत्री जगदंबिका प्रसाद, प्रोटोकाल मंत्री अभिषेक मिश्रा, लघु उद्योग स्वतंत्र प्रभार भगवत शरण गंगवार, जल संसाधन मंत्री मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पर्यटन राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, उद्यान मंत्री राज किशोर सिंह, नियोजन मंत्री खलील अहमद किदवई, पंचायती राजमंत्री कमाल अख्तर, महबूब अली, संसदीय कार्यमंत्री चितरंजन स्वरूप, स्टांप एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, चेयरमैन एसएसए सिद्दीकी, नेशनल कोआर्डिनेटर डा. ताजउद्दीन अंसारी के अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, यूपी के चीफ स्टेंडिंग काउंसिल के अध्यक्ष कमरुल हसन, पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त अनीस अंसारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed