फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan visit to muzaffarnagar

आजम खान क्यों बोले, 'मैं बहुत अभागा हूं...'

Mon, 06 Jan 2014 10:52 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 06 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
azam khan visit to muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार मेरठ आए सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने दंगे पर सफाई देते हुए खुद को और सपा को बेकसूर बताया।

विज्ञापन


आजम ने इस अवसर पर नरेंद्र मोदी, कांग्रेस और राहुल के साथ मायावती पर जमकर कटाक्ष भी किए। आजम खान ने कहा कि सपा सरकार आते ही साजिशन दंगे कराए जाते हैं।

रविवार को कन्या इंटर कॉलेज के शिलान्यास समारोह में आजम खान का अधिकांश भाषण सियासी रहा। आजम खान ने कहा कि मैं बहुत अभागा हूं कि मेरे बेटी नहीं है। जिसके बेटी है, वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। कल तक जहां की आबोहवा सांस लेने के काबिल भी नहीं थी, अब वहां तालीम की शमां रोशन होगी।

बेटियों को बचाने का आह्वान करते हुए आजम खान ने कहा कि मेरठ क्षेत्र बहुत ही तरक्की कर रहा है, लेकिन यहां बेटियों की संख्या कम हो रही है। यदि तरक्की में बेटी कम हो रही हैं, तो नहीं चाहिए ऐसी तरक्की। उन्होंने नगर आयुक्त को इस कॉलेज के शीघ्र निर्माण में अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पढ़ें, 'टीपू' साइकिल पर सवार, क्या होगा बेड़ा पार


आजम खान ने कहा कि कमेले की जमीन गिराने और स्कूल बनवाने के पीछे न तो उनकी सियासी तंगदिली है और न ही सियासी मकसद है। लेकिन जो लोग अब तक कमेले पर सियासत करते रहे हैं, उनके लिए जरूर आज मायूसी का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खान ने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ, उससे इंसानियत शर्मसार हुई है। ये बहस का मुद्दा नहीं है कि कौन था, किसने किसे मारा और कौन मरा?

मुद्दा यह है कि हम क्यों बहकावे में आ रहे हैं। उन्होंने 1947 में बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में आज 20 प्रतिशत मुसलमान है। ये बताता है कि बंटवारा करने वालों का मंसूबा फेल हो चुका है। लेकिन आज जो माहौल बन रहा है, वह बताता है कि उनके मंसूबे कामयाब हो रहे हैं।

पढ़ें, 'शादी से पहले सेक्स धर्म के खिलाफ'


आजम खान ने भाजपा पर अप्रत्यक्ष वार करते हुए कहा कि बापू की हत्या के बाद यदि हम सोचते और सचेत हो जाते तो आज एक भी आतंकी देश में पैदा नही होता। उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा धर्म निरपेक्ष कोई नहीं है। क्योंकि हज यात्रा के साथ महाकुंभ स्नान भी शांति और सौहार्द के साथ कराया है।

आजम खान ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में उन पर आरोप लगा दिए गए। दुख इस बात का है कि यह काम एक चैनल ने किया। जब वकील ही दूसरी पार्टी से मिल जाएगा तो क्या होगा।


आजम खान ने मौलाना मदनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कहते हैं कि सब कुछ अल्लाह के हाथ में है, तो फिर क्यों गुजरात जाकर बुलेट प्रूफ गाड़ी मे घूमे। मैं मदनी साहब से कहता हूं कि दुश्मनों के हाथों मजलूमों का सौदा मत करो।

कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि लोकपाल बिल तो पास करा दिया, लेकिन मुसलमानों की सुरक्षा का बिल तो आज तक पास नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed