{"_id":"c06251bf4373a9ad0f283b410ce46bf9","slug":"azam-khan-statement-on-communal-violence-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"'2014 के बहाने ही सही कांग्रेस की नींद तो टूटी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'2014 के बहाने ही सही कांग्रेस की नींद तो टूटी'
अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 23 Oct 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में सांप्रदायिक हिंसा विधेयक लाए जाने की तैयारी पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि अच्छा है कम से कम 2014 के बहाने ही सही कांग्रेस की नींद तो टूटी।
विज्ञापन
उऩ्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात का हिसाब भी देना होगा कि 2005 से यह विधेयक संसद में क्यों लटका हुआ है? बीते नौ सालों में जहां-जहां भी सांप्रदायिक दंगे हुए हैं, उसकी जिम्मेदारी तो कांग्रेस के ही बनेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही आजम खां ने कांग्रेस को खाद्य सुरक्षा बिल की तरह सांप्रदायिक हिंसा विधेयक को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेस लंबे समय से धूल फांक रहे इस विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पास कराने की तैयारी में जुट गई है। शायद कांग्रेस की योजना सपा के तरकश से एक तीर कम करने की है। आजम खां ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र क्यों? बिना देर किए संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस विधेयक को पास कराया जाए।
आजम खां ने कहा कि इस विधेयक के पास होने के बाद अगर दंगे होते हैं तो आबादियों पर इसका जुर्माना पड़ेगा। चाहे सरकार हो, अधिकारी हों या फिर नेता हों नुकसान की भरपाई सरकारी खजाने से नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाने वालों से की जाएगी। यह बहुत अच्छा विधेयक है। इसमें सभी को सहयोग देना चाहिए। अगर यह विधेयक पास हो जाता है तो पूरे हिंदुस्तान के अमन-चैन के लिए एक मजबूत कदम होगा।