फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan speech in bareilly rally

'नागपुर में तय होता है मुस्लिमों की बर्बादी का एजेंडा'

Fri, 22 Nov 2013 04:31 AM IST
अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 22 Nov 2013 04:31 AM IST
विज्ञापन
azam khan speech in bareilly rally

सपा की रैली में प्रदेश के कबीना मंत्री आजम खां ने मुसलमानों को एक ताकत बनकर उभरने की नसीहत देते हुए भावनात्मक संबोधन किया। आजादी की लड़ाई से लेकर दंगों में मारे गए मुसलमानों के उदाहरणों को गिनाते हुए उन्होंने फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने के लिए मुलायम सिंह को ही मुकम्मल नेता करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने आगरा में बीजेपी रैली के दौरान सम्मानित किए दंगे के आरोपी विधायकों के बहाने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और संघ पर नागपुर में मुस्लिमों की बर्बादी का एजेंडा बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जनसभा में मंच की अध्यक्षता की जिम्मेदारी के साथ ही आजम खां ने मुलायम सिंह के प्रति जमकर कसीदे गढ़े। लोकसभा चुनाव में उन्होंने मुस्लिमों को सोच-समझकर वोट देने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा की बीजेपी की रैली में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी दो विधायकों को सम्मानित करने पर उन्होंने कहा कि जो लोग दंगाईयों को सम्मान कर रहे हैं वे लोग बहुत खतरनाक खेल खेल रहे हैं।

आजम के तीर
-तुम्हें यह तय करना है कि तुम्हें जो आईएसआई का एजेंट कहते हैं, पिल्ला कहते हैं उन्हें चुनना है या फिर मुलायम सिंह यादव को।

-रूहेलों तुम्हारी आन बान और शान पर कुछ सौदागर नजर लगाए बैठे हैं, ये हिंदुस्तान के अस्मत के सौदागर हैं। बरेली में उंगलियां अलग - अलग हैं,उंगलियों को एक करो, मुट्ठी बनाओ।


-इंसानियत के कातिलों, तुम अगर सम्मानित करना चाहते हो तो पाकिस्तान जाकर जिन्ना की कब्र पर माथा टेकने वाले लालकृष्ण आडवाणी को करो। जसवंत सिंह को सम्मानित करो जिन्होंने पाकिस्तान के हक में किताब लिखी कि हिंदुस्तान का बंटवारा सही हुआ। अगर सम्मानित करना है तो गुजरात के कातिलों को सम्मानित करो।

-बरबादी का एजेंडा नागपुर में तय होता है। अभी इन्होंने आठ गांव जलाएं है, पूरा देश जलाएंगे।

-फासिस्टों तुम्हारा हाथ तिरंगे तक नहीं पहुंचने देंगे। ये लोग हिंदुस्तान को तोड़ने में लगे हैं।

-गंगा से हमने वजू किया तो गंगा की पवित्रता तय हो गई और जब आपने स्नान किया तो कभी कुंभ कहलाया तो कभी महाकुंभ कहलाया। यही हिंदोस्तान की पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed