{"_id":"db215f3c-d206-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-s-reaction-on-advani-s-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बुजुर्गों से नाता तोड़ना भाजपा का इतिहास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बुजुर्गों से नाता तोड़ना भाजपा का इतिहास'
रामपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि अपने बुजुर्ग नेताओं से किनारा कर लेने की भाजपा की पुरानी आदत है।
विज्ञापन
भाजपा का यह इतिहास रहा है कि जो नेता बुजुर्ग हो गया पार्टी ने उससे अपना रिश्ता तोड़ दिया।
भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी ऐसा ही किया था। अटल जी से बीमारी के समय शायद ही भाजपा का कोई नेता उनसे मिलने गया हो, लेकिन उनका नाम लेकर राजनीतिक फायदा उठाने की बात शायद ही कोई भाजपा नेता भूलता हो।
भाजपा में नरेंद्र मोदी को केंद्रीय चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाए जाने व लाल कृष्ण आडवाणी के पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दिए पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजम खां ने कहा कि अब आडवाणी भी बुजुर्ग हो चले हैं।
विज्ञापन
हो सकता है भाजपा को अब उनकी जरूरत न हो। भाजपा में जो कुछ भी चल रहा है यह उनका अंदरुनी मामला है।
चिंता वाली बात यह है कि जिनके दामन पर दाग हो उनको संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए। नरेंद्र मोदी के दामन पर गुजरात दंगों के दाग हैं।