{"_id":"13cd6ae854b36ac28fc775c07ee35bc7","slug":"azam-khan-again-attack-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को खटक रही रामपुर की बिजली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी को खटक रही रामपुर की बिजली'
अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 10 Nov 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को यह खटक रहा है कि रामपुर को बिजली क्यों मिल रही है?
विज्ञापन
रामपुर में अगर दो घंटे ज्यादा बिजली आ रही है तो इसमें क्या बुराई है, जो मोदी ने इस मुद्दे को बहराइच में आयोजित रैली के दौरान उठाया? रामपुर के लोगों ने पहले बहुत जुल्म सहे हैं, अब थोड़ी खुशी मिल रही है तो यह भाजपा के आंख में खटक रही है।
विज्ञापन
आजम खां शनिवार को भंडपुरा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को एक पार्टी ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है उसे इतनी हल्की बातें नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
मोदी की स्थिति तो यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से जो बात की उसका भी उल्लेख कर रहे हैं।
अगर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से गुजरात से शेर खरीदने की बात की तो इसमें क्या गलत है, हम तो पैसे देकर जानवर खरीद रहे हैं? इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, विधायक विजय सिंह, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, फसाहत खां शानू, मशकूर मुन्ना, परवेज, मोहम्मद अकबर, घनश्याम लोधी, वीरेंद्र गोयल, सुहेल मियां, सलीम कासिम, मास्टर जाफर, अरशद गुड्डू, शानी खां, मुमताज फूल, अमरपाल यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।