{"_id":"6aaae21f2e6c12aa51057e64","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-ayodhya-news-c-97-1-ayo1023-158871-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
मवई। जगनपुरवा छेदीपुर गांव निवासी की सुशील वर्मा (38) की मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का एक सप्ताह पहले छोटे भाई से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, पांच सितंबर को सुशील और उसका छोटा भाई सतीश नशे में थे। इसी दौरान मामूली बात पर दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। परिजनों का कहना है कि किसी को जाहिरा चोट नहीं आई थी।
मंगलवार शाम सुशील की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पटरंगा थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि वह मौके पर थे। पूछताछ में सुशील के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।