{"_id":"6ada4f3ffc62c6eb8c028dda","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-truck-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-161507-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रक के टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रक के टक्कर से युवक की मौत
Thu, 22 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। सड़क किनारे खड़े शिवम चौधरी (23) बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में शिवम के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यहां देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
शिवम अयोध्या जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 11 बजे वह मिल्कीपुर चौराहे पर टेंपो चालक को किराया दे रहे थे। तभी अमानीगंज कट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। फिर शिवम को चपेट में ले लिया। साथ ही टेंपो को भी टक्कर मारते हुए रेलिंग से जा टकराया। इनायतनगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। सीओ पीयूष ने बताया कि लखनऊ में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।