फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young motorcyclist dies after being hit by a vehicle

Ayodhya News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 25 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young motorcyclist dies after being hit by a vehicle
मवई। पटरंगा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आमिर खान (20) की मौत हो गई। हादसा सिठौली गांव के पास मियांपुरवा-धमौरा संपर्क मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

आमिर पुराय गांव का रहने वाला था। 11वीं शरीफ के लिए बाजिदपुर से मिठाई लेकर घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिठौली के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में आमिर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आ गईं थीं।
विज्ञापन

सूचना पर पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मवई भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के अनुसार, आमिर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed