UP: धारदार हथियार से युवक की हत्या, छह टुकड़ों में मिली लाश; हत्यारों के हाथ भी न कांपे...चाचा समेत चार नामजद
अयोध्या में 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी लाश छह टुकड़ों में मिली। घरवालों ने देखा तो बिलख उठे। मामले में चाचा समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के छह टुकड़े किए। मंगलवार की सुबह लाश देखी तो घरवाले चीख उठे। मृतक के भाई ने अपने चाचा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर की है। यहां के रहने वाले दिनेश वर्मा (22) की हत्या कर दी गई है। वह बीए फाइनल का छात्र था। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जमीन की रंजिश में हत्या करने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- UP: पाकिस्तानी शरणार्थियों को यूपी में मिलेगा जमीन का हक, कमेटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट; उत्तराखंड बना मिसाल
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि युवक घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। सुबह उसका शव मिला है। मृतक के भाई ने अपने चाचा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.