फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Women are rapidly progressing in the race for self-employment

Ayodhya News: स्वरोजगार की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रही महिलाएं

Sun, 18 Jan 2026 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Women are rapidly progressing in the race for self-employment
18- नाका स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जूट उत्पाद उद्यमी का प्रशिक्षण लेने पहुं
अयोध्या। रामनगरी में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में नाका के पास स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जूट उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण का नया बैच शुरू किया गया है। 14 दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है, जिसमें कुल 35 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन



संस्थान की ओर से इस बैच के लिए पुरुष और महिला दोनों से आवेदन मांगे गए थे। सभी 35 सीटों पर केवल महिलाओं ने ही आवेदन किया। यह प्रशिक्षण ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा संचालित कर रहा है। संस्थान के निदेशक पुरुषोत्तम कश्यप ने बताया कि श्रद्धालुओं के बीच मंदिर की स्मृति वाले उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षणार्थियों को विशेष तौर पर ऐसे जूट बैग बनाना सिखाया जाएगा जिन पर प्रभु श्रीराम और भव्य राम मंदिर के चित्र अंकित होंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण में महिलाओं को लेडीज पर्स, शॉपिंग बैग, हैंडबैग, गिफ्ट बैग, लैपटॉप बैग सहित अन्य सजावटी और उपयोगी जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है, जिसमें प्रतिभागियों के रहने, भोजन और ड्रेस की व्यवस्था संस्थान की ओर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed