फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   will make two crore lakhpati Didi next year: Shah

अगले वर्ष बनाएंगे दो करोड़ लखपति दीदी : शाही

Sun, 15 Sep 2024 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
will make two crore lakhpati Didi next year: Shah
अगले वर्ष बनाएंगे दो करोड़ लखपति दीदी : शाही
विज्ञापन

- कृषि मंत्री ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद, कई सखियों ने सुनाया मानदेय न मिलने का दर्द


फोटो- 31
संवाद न्यूज एजेंसी
बारुन। मिल्कीपुर विकासखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संवाद किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार अगले वर्ष दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से पूरे देश व प्रदेश में महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़कर लखपति बन रही हैं। संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य सखी, समूह सखी, बैंक सखी, कृषि सखी के रूप में काम कर रही महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान समूह सखी रीना ने कहा कि उन्होंने पांच समूह का गठन कराया है। उनके समूह से जुड़कर महिलाएं प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री के सामने महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा। बैंक सखी रेनू प्रजापति ने कहा कि छह माह का मानदेय मिलना था। सिर्फ पांच माह का ही मिला है। स्वास्थ्य सखी अर्चना सिंह ने कहा कि उनका 15 माह का मानदेय बकाया है। प्रेम कुमारी ने भी मानदेय न मिलने की शिकायत की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही भुगतान कराया जाएगा। कार्यक्रम में खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व एडीओ पंचायत सुरेंद्र राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ग्राम चौपाल में छाया रहा छुट्टा मवेशियों का मुद्दा
हैरिंग्टनगंज। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान छुट्टा मवेशियों का मुद्दा छाया रहा। आधार कार्ड बनाने में हो रही दिक्कतों से संबंधित समस्या भी उठाई गई। ग्राम चौपाल में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार जनता के दरवाजे तक पहुंच रही है। भाजपा कार्यकर्ता आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी का यह हाल हो चुका है कि चुनाव में जब टिकट की बात आती है तो किसी भी कार्यकर्ता को काबिल नहीं समझा जाता। बस नेताओं का परिवार नजर आता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, सरजू दुबे व अंकित पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed