Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Weather will change amidst relief, chances of rain are being made

Ayodhya News: राहत के बीच बदलेगा मौसम, बारिश के बन रहे आसार

Tue, 20 Jan 2026 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Weather will change amidst relief, chances of rain are being made
13-धूप निकलने के बाद पार्कों में खेलते बच्चे।-संवाद
अयोध्या। दो दिनों से काफी हद तक राहत देने वाला मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 और 24 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट के साथ एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ सकता है। गलन परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक है। रात और सुबह के समय कोहरे का प्रभाव न के बराबर है। पूरे दिन धूप निकल रही है। ऐसे में कड़ाके की सर्दी का असर कम होने के साथ गलन भी दूर हो गई है। हर कोई राहत महसूस कर रहा है। घरों के बाहर तो ठंड कम महसूस हो ही रही है, भीतर भी अब पहले जैसा परिवेश नहीं है। दिन की प्रभावशाली धूप को देखकर तो लोग यह भी कहने लगे हैं कि ऐसा ही रहा तो जल्द ही ठंड का मौसम विदा हो जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले सोमवार को भी दिन का तापमान 24 डिग्री था। इसी तरह दोनों दिन न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री के आसपास रहा। यदि रविवार से इसकी तुलना की जाए तो रात के तापमान में 5.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। तीन जनवरी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब रात के तापमान में इतनी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एक किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार के साथ हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में आ सकती है गिरावट

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने कहा कि मौजूदा समय में कोहरे से निजात मिल चुकी है। आसमान में बादल न के बराबर हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ा है। 22 जनवरी से मौसम के इस मिजाज में बदलाव आ सकता है। 23 और 24 को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। धूप का प्रभाव कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed