फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voting will be held on 19th for two posts of village head

Ayodhya News: ग्राम प्रधान के दो पदों के लिए 19 को होगा मतदान

Tue, 11 Feb 2025 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Feb 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held on 19th for two posts of village head
अयोध्या। पंचायत उपचुनाव में मया बाजार ब्लॉक में ग्राम प्रधान के दो पदों के लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। वंदनपुर और भिटौरा गांव में मतदान के लिए चार-चार बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी 18 फरवरी को होगी। मंगलवार को किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। एक प्रधान, पांच बीडीसी और 38 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप चुनाव में जिले के नौ ब्लॉकों को मिलाकर तीन प्रधान, पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य और 44 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव होना था। बीकापुर की ग्राम पंचायत खिद्दिरपुर में सिर्फ एक उम्मीदवार पार्वती देवी की ओर से नामांकन किए जाने के चलते निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। किसी उम्मीदवार की ओर से नाम वापस न लिए जाने के चलते मया बाजार की ग्राम पंचायत वंदनपुर में प्रधान पद के लिए माया, सती प्रसाद, राम नरेश, रामयज्ञ व सुनीता के बीच मुकाबला होगा। ग्राम पंचायत भिटौरा में शिवानी वर्मा, प्रमिला यादव, शकुंतला व लालती यादव के बीच लड़ाई है।
विज्ञापन


सोहावल में बीडीसी पद के लिए वार्ड नंबर दो जगनपुर प्रथम, 21 रौनाही तृतीय व 79 रामनगर धौरहरा के साथ रुदौली में वार्ड 39 सराय अहमद द्वितीय व 94 मत्था नेवादा द्वितीय पर एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इसी कड़ी में 44 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 40 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए जा चुके हैं। इस पद पर 38 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जबकि छह सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed