फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended

Ayodhya News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 02 Jul 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended
खजुरहट। बीकापुर तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर सर्किल के राजस्व लेखपाल राजेश श्रीवास्तव का संबंध प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। इसके बाद तहसील प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो बीकापुर के कटारी गांव के पूरे लाला निवासी सालिकराम यादव से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 12 मई को उनके पिता रामतेज का निधन हो गया था। उनका बैंक खाता बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में संचालित है। इस बैंक खाते में उनके पिता की जमा की गई कुछ धनराशि है, जिसे निकालने के लिए बैंक के अधिकारियों ने मृतक से संबंध प्रमाण पत्र मांगा था।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने लेखपाल राजेश श्रीवास्तव से संपर्क किया तो वह टालमटोल कर रहे थे। एसडीएम बीकापुर से शिकायत करने पर वह प्रमाण पत्र बनाने को तैयार हुए, लेकिन इसके लिए वह 10 हजार रुपये का खर्च बताने लगे। उन्हें अपने घर आने के लिए लेखपाल ने फोन किया। जब वह लेखपाल के घर पहुंचे तो उन्होंने उनसे दो हजार रुपये लिए और शेष पैसा बाद में देने की बात कही। रुपये देते समय उन्होंने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विकास धर दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जांच नायब तहसीलदार शाहगंज रामखेलावन को सौंपी गई है। वहीं, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव ने आरोप निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed