फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vice President bowed down in the court of Ramlala

Ayodhya News: रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए उपराष्ट्रपति

Sat, 11 May 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vice President bowed down in the court of Ramlala
रामलला का दर्शन करते उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़।  - फोटो : ट्रस्ट
अयोध्या। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या आए। उनका काफिला सीधे हनुमंतलला के दरबार पहुंचा। यहां उन्होंने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने राममंदिर में एक घंटे से अधिक समय बिताया। रामलला की संध्या आरती में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर रामलला का भव्य श्रृंगार किया गया था। असम से आए विशेष मूंगा रेशम से निर्मित वस्त्र स्वर्ण तारों से सुसज्जित थे। विशेष वस्त्रों में सजे रामलला की अद्भुत छवि के दर्शन कर उपराष्ट्रपति मोहित हो उठे। दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति को वीडियो प्रजेंटेशन के जरिये मंदिर निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उपराष्ट्रपति को रामदरबार का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। वे कुबेर टीला गए। यहां स्थापित कुबेरेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन व अभिषेक किया। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें कुबेर टीला की पौराणिकता बताई। इसके बाद उपराष्ट्रपति सरयू तट पहुंचे। उन्होंने अयोध्या में करीब चार घंटे बिताए। उनके साथ पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ व परिवारीजन और राज्यसभा के प्रधान सचिव पीसी मोदी भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने रामलला के दर्शन के बाद अपने मन के भाव एक्स पर साझा किए। श्रीराम से राष्ट्र के मंगल की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां सरयू की उतारी 1100 बत्ती की आरती
सरयू तट पर आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास की अगुवाई में उपराष्ट्रपति ने मां सरयू के प्रति श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने दूध व पंचामृत से मां सरयू का अभिषेक किया। इसके बाद मां सरयू की 1100 बत्ती की आरती भी उतारी।

रामलला का दर्शन करते उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। 

रामलला का दर्शन करते उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed