{"_id":"6aac32542a18358cf405daca","slug":"vehicles-not-stopping-at-signals-traffic-jams-forming-at-intersections-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158974-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सिग्नल पर नहीं रुक रहे वाहन, चौराहों पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सिग्नल पर नहीं रुक रहे वाहन, चौराहों पर लग रहा जाम
Fri, 18 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में यातायात नियंत्रित करने के लिए 20 प्रमुख चौराहों पर लगाए गए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) में 18 सक्रिय हैं। इसके बावजूद 10 से अधिक चौराहों पर सिग्नल की अनदेखी कर वाहन चालक आगे बढ़ जाते हैं। इससे सुबह और शाम वाहनों का दबाव बढ़ते ही कई चौराहों पर जाम लग जाता है। कई बार चौराहा पार करने में पांच से 10 मिनट तक लगते हैं।
रायबरेली रोड, सहादतगंज से अयोध्या धाम क्षेत्र तक कई प्रमुख चौराहों पर वाहन चालक सिग्नल के लाल होने पर भी रुकते नहीं हैं। एक दिशा के वाहन दूसरी दिशा के रास्ते में पहुंचने से वाहनों की कतार लग जाती है। यातायात पुलिसकर्मियों को हाथ के इशारे से वाहनों को निकालना पड़ता है। स्कूल और कार्यालय जाने के समय सुबह तथा बाजार से लौटने के समय शाम को सबसे अधिक दबाव रहता है। कई जगह सिग्नल चालू रहने के बावजूद टाइमर नहीं चलता, जिससे वाहन चालक असमंजस में सड़क पार करने लगते हैं।
देवकाली अंडरपास के नीचे भी वाहनों का दबाव
देवकाली अंडरपास के नीचे दोनों ओर से आने वाले वाहनों का दबाव बना रहता है। शाम छह से नौ बजे के बीच अक्सर वाहनों की कतार लग जाती है। राहगीर राहुल वर्मा ने बताया कि यहां सिग्नल का टाइमर कभी चलता नहीं देखा। इससे चारों ओर से वाहन चालक निकलने की कोशिश करते हैं और जाम की स्थिति बनती है। अपर नगर आयुक्त भारत ने बताया कि शहर के 20 में से 18 आईटीएमएस चालू हैं। दो सिग्नल की मरम्मत का काम चल रहा है।