फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Did Akhilesh really make 980 calls to Tinnu? SP takes legal action over these claims; demands FIR.

UP: क्या सच में टिन्नू ने अखिलेश को किए 980 कॉल, इन दावों पर सपा का कानूनी एक्शन; FIR की मांग

Tue, 07 Jul 2026 07:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 07 Jul 2026 07:14 PM IST
सार

चढ़ावा चोरी के आरोपी और विपक्षी नेता के बीच कथित फोन कॉल के दावे को विपक्ष ने फर्जी बताते हुए कई लोगों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है। विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

विज्ञापन
UP: Did Akhilesh really make 980 calls to Tinnu? SP takes legal action over these claims; demands FIR.
टिन्नू यादव ने मचाई खलबली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 980 कॉल किए जाने के दावे पर सियासत तेज हो गई है। सपा ने इसे सुनियोजित दुष्प्रचार करार देते हुए सांसद निशिकांत दुबे समेत कई लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह दावा प्रसारित किया गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव ने पिछले ढाई वर्षों में अखिलेश यादव से 980 बार बातचीत की थी। 
विज्ञापन


तहरीर में इस दावे को पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और तथ्यों से परे बताते हुए कहा गया है कि इसका उद्देश्य अखिलेश यादव और सपा की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट कर कार्रवाई की मांग

शिकायत में सांसद निशिकांत दुबे, प्रियंकर राय, अखिलेश सिंह, एक टीवी चैनल व अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर इस भ्रामक सामग्री को प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। कहा कि कूटरचित और असत्य जानकारी के जरिये जनता को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है। पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट और प्रसारित सामग्री की सत्यता की पड़ताल करने व दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।


उधर, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि पूरा देश जानता है कि राम मंदिर में भाजपा, संघ और विहिप से जुड़े लोगों ने चढ़ावा चोरी की है। ऐसे में भाजपा के लोग टिन्नू यादव को सपा प्रमुख से जोड़कर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं और जनता का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं। 


केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यदि टिन्नू की अखिलेश यादव से एक भी बार बात हुई हो तो इसके प्रमाण उपलब्ध कराए जाएं। वहीं, नगर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed