फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP defeated Delhi and Karnataka defeated Telangana

Ayodhya News: यूपी ने दिल्ली तो कर्नाटक ने तेलंगाना को हराया

Sat, 20 Dec 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 20 Dec 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
UP defeated Delhi and Karnataka defeated Telangana
43-खो खो प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।-संवाद
अयोध्या। राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को बालक और बालिका वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें विभिन्न राज्यों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 16 अंकों से पराजित किया। असम ने दादर एवं नगर हवेली को शिकस्त दी। चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश को 25 अंकों के बड़े अंतर से हराया। कर्नाटक और तेलंगाना के बीच हुए कड़े मुकाबले में कर्नाटक ने 12–11 से जीत दर्ज की। उत्तराखंड ने सीबीएसई को 15 अंकों से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने अरुणाचल प्रदेश को 14–6 से पराजित किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के मुकाबलों में महाराष्ट्र ने मणिपुर को 19–11 से मात दी। विद्या भारती कर्नाटक ने विद्या भारती को 16–5 से हराया। असम ने राजस्थान को 20 अंकों से पराजित किया। पश्चिम बंगाल और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने 14 अंकों से जीत दर्ज की। दादर एवं नगर हवेली व दमन-दीव की टीम ने सीबीएसई को 15 अंकों से हराया। वहीं ओडिशा ने नवोदय विद्यालय संगठन (एनवीएस) को 11–5 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रंगारंग समारोह के साथ हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 1100 खिलाड़ियों की मौजूदगी से पूरा परिसर मिनी भारत की झलक पेश करता नजर आया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलायुक्त राजेश कुमार एवं महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। यश विद्या मंदिर के छात्रों ने मलखंभ का रोमांचक प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जबकि कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबा की प्रस्तुति तथा कुसुम वर्मा के भजन ने समारोह को भावनात्मक स्वर दिया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, उप शिक्षा निदेशक कौस्तुभ सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

43-खो खो प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।-संवाद

43-खो खो प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।-संवाद

43-खो खो प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।-संवाद

43-खो खो प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed