फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP by-election: Congress also stakes claim on Milkipur seat, will India alliance break or will there be a way

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने भी मिल्कीपुर सीट पर ठोका दावा, क्या टूट जाएगा इंडिया गठबंधन या निकलेगा रास्ता?

Sun, 06 Oct 2024 06:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Oct 2024 06:49 PM IST
सार

Milkipur seat: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर कांग्रेस ने भी दावा कर दिया है। मालूम हो कि यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद हो जाने की वजह से खाली हो गई थी। 
 

विज्ञापन
UP by-election: Congress also stakes claim on Milkipur seat, will India alliance break or will there be a way
मिल्कीपुर सीट पर क्या टूट जाएगा इंडिया गठबंधन। - फोटो : @samajwadiparty

विस्तार

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट कांग्रेस और सपा के बीच विवाद का विषय बन सकती है। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद हो जाने की वजह से खाली हो गई थी। इस सीट पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होना है। सपा यहां अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट देने की बात कह चुकी है। इधर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने भी दावा कर दिया है।

विज्ञापन


 मिल्कीपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि यहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग है कि यह सीट कांग्रेस को मिले। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर सीट कांग्रेस के खाते में दी जाए। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को मिल्कीपुर क्षेत्र में संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता  शामिल होंगे। तब इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। 
विज्ञापन




अजीत प्रसाद को टिकट मिलने की बात
इंडिया गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अनौपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा भी हो गई है। सूत्रों के अनुसार सपा प्रमुख उनके नाम पर हरी झंडी दे चुके हैं। बीते दिनों अजीत प्रसाद का नाम एक मारपीट में सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed