फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Azam Khan was in jail... Akhilesh Yadav showed no sympathy; Minister Suresh Khanna said, "Now it's a chara

UP : आजम खान जेल में रहे...तब अखिलेश ने नहीं दिखाई हमदर्दी; मंत्री सुरेश खन्ना बोले-अब मुस्लिम वोट की नौटंकी

Thu, 09 Oct 2025 01:07 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

अयोध्या में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव की आजम खान से तंज सका है। उन्होंने कहा कि जब आजम खान जेल में थे, तब अखिलेश कहां थे। 

विज्ञापन
UP: Azam Khan was in jail... Akhilesh Yadav showed no sympathy; Minister Suresh Khanna said, "Now it's a chara
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अयोध्या में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं। यहां उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात केवल मुस्लिम वोट बढ़ाने की नौटंकी है। जब आजम खान 23 महीने तक जेल में रहे। तब अखिलेश ने कोई हमदर्दी नहीं दिखाई। अब चुनाव नजदीक आते ही दिखावा किया जा रहा है। आजम खान की नाराजगी पहले से ही साफ दिखती रही है। अखिलेश यादव को डर है कि कहीं आजम खान, शिवपाल यादव के साथ मिलकर कोई नया गठबंधन न बना लें। 
विज्ञापन




आजम खान को फंसाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी, कानून अपना काम करेगा। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि वहां का माहौल एनडीए के पक्ष में है। निश्चित तौर पर बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि आज जो हम यहां आए हैं, यह उसी का क्रिएशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed