{"_id":"666358bffa45bb39eb0c12d4","slug":"university-challenge-to-fill-seats-of-all-departments-in-the-new-session-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-114820-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवि : नए सत्र में सभी विभागों की सीटें भरने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवि : नए सत्र में सभी विभागों की सीटें भरने की चुनौती
Sat, 08 Jun 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। दाखिला कराने वाले विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 15 जून अंतिम तारीख है लेकिन इसको बढ़ाया जा सकता है। इसका प्रमुख कारण विश्वविद्यालय के सभी विभागों की सीटों को भरने की चुनौती है। बीते दो वर्षाें से कई विभाग ऐसे संचालित हो रहे हैं, जिनमें सीटों की तुलना में 10 प्रतिशत भी दाखिले नहीं हो सके। ऐसे में इस बार ये निर्णय लिया गया था कि ऐसे कोर्सों का संचालन बंद कर दिया जाएगा लेकिन साथ में ही विभागाध्यक्षों को एक आखिरी मौका भी दिया गया था ताकि वे समय रहते इस नए सत्र में सीटों के बराबर एडमिशन करा सकें।
अवध विश्वविद्यालय में करीब 50 कोर्स ऐसे हैं, जिनमें सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम हैं। इनमें से नौ कोर्सों में तो एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। इसके बावजूद इन कोर्सों के संचालन पर लगातार खर्च हो रहा है। इस पर राजभवन की ओर से आपत्ति भी जताई गई थी। इसको लेकर बीते माह कुलपति ने एक बैठक कर सभी विभागाध्यक्षों को इस सत्र में सीटें भरने का आखिरी मौका दिया था। सूत्रों के अनुसार अवध विश्वविद्यालय में एडमिशन कराने के लिए अब विद्यार्थी दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। कोरोना काल के बाद से लगातार यहां नए प्रवेश की संख्या घट रही है। हालांकि इस बार शिक्षक अपने स्तर से प्रवेश बढ़ाने की तमाम कोशिशें करते नजर आ रहे हैं।
नौ कोर्स में पिछले साल एक भी एडमिशन नहीं
1- सर्टिफिकेट कोर्स इन फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी
2- सर्टिफिकेट कोर्स इन इंडो-कोरियन सोशल रिलेशन
3- सर्टिफिकेट कोर्स इन इंग्लिश कम्यूनिकेशन
4- यूजी डिप्लोमा इन जर्मन
5- डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी
6- एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स इन वेदिक मैथ्स
7- एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
8- पीजी डिप्लोमा वीएलएसआई डिजाइन
9- पीजी डिप्लोमा इन हेल्थ एंड फिटनेस मैनेजमेंट