{"_id":"6a2adcec911e2058f30da8bd","slug":"unidentified-bodies-found-at-two-locations-police-working-on-identification-and-investigation-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-151568-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो स्थानों पर मिले अज्ञात शव, पहचान और जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो स्थानों पर मिले अज्ञात शव, पहचान और जांच में जुटी पुलिस
Thu, 11 Jun 2026 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के पास दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।
पहला शव हाईवे के डिवाइडर के पास एक पेड़ के नीचे मिला। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वहीं दूसरा शव एक पुल के निकट सड़क किनारे नीचे मिला। शव एक युवती का बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। युवती के एक पैर के पंजे के नाखून टूटे हुए मिले हैं। इसके अलावा पेट पर खरोंच के निशान व सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है ।
पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है। घटनास्थलों से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।