{"_id":"689ca6d40b4e14654d0a0e7a","slug":"two-police-station-incharges-were-on-line-duty-two-were-posted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-133525-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, दो को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, दो को मिली तैनाती
Wed, 13 Aug 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले के पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। रौनाही और गोसाईगंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान नई तैनाती की है। सभी को अविलंब नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार की रात जारी आदेश में एसएसपी ने रौनाही थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव और गोसाईगंज थाना प्रभारी विजयंत मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। खंडासा थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह को रौनाही थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाना प्रभारी रहे सुरेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में रहे शारदेंदु दूबे को गोसाईगंज थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस इसे औपचारिक तबादला बता रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अनुशासनहीनता और कार्यों में लापरवाही पर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मोहन लाल को निलंबित किया है। जारी आदेश में एसएसपी ने कहा कि आरक्षी के कार्यों की वजह से आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। निलंबन के बाद आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है। इस कार्रवाई को पीआरवी वाहन के पास किसी युवक के रील बनाकर वायरल करने से जोड़कर देखा जा रहा है।