{"_id":"6980c416a4ee8f6e9402d43a","slug":"two-men-each-with-a-reward-of-one-lakh-rupees-on-their-heads-who-had-been-missing-for-10-years-have-been-arrested-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-142373-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 10 साल से लापता एक लाख के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 10 साल से लापता एक लाख के दो इनामी गिरफ्तार
Mon, 02 Feb 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली पुलिस और एसटीएफ नोएडा ने संयुक्त अभियान में हत्या समेत अन्य मामलों में करीब 10 साल से लापता चल रहे एक लाख के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के रायपुर विचपुरी निवासी मोहम्मद नसीब और मोहम्मद हसीब हत्या, लूट व अन्य मामलों में वांछित थे। उनके विरुद्ध कोतवाली बीकापुर में हत्या, लूट, साक्ष्य छिपाने समेत अन्य मामलों में वर्ष 2016 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें वह लोग वांछित थे। इसके अलावा पीलीभीत में भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मुकदमे दर्ज हैं।
27 जनवरी, 2016 को क्षेत्र के तमसा नदी, पिपरी पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी गमछे से गला कसकर हत्या की गई थी। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि युवक की हत्या करके लूटपाट की गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। हसीब और नसीब वांछित थे। दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे।
विज्ञापन
उनकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास जारी थे। उन पर एक-एक लख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। सोमवार को एसटीएफ नोएडा के साथ आरोपियों को दबोच लिया गया है। मेडिकल परीक्षण करवाकर उनका चालान किया गया है।