{"_id":"69a094930dcf50f0f3082bc4","slug":"two-groups-clash-over-obscene-music-nine-named-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-144024-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अश्लील गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, नौ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अश्लील गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट, नौ नामजद
Fri, 27 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर बाजार में बुधवार को डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एक पक्ष के गगन कौशल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 11:30 बजे उनके घर के सामने विपक्षी रविंद्र सोनी डीजे बजा रहे थे। उनके भाई अंकित कौशल ने दरवाजे पर अश्लील गाना बजाने से मना किया तो विपक्षी रविंद्र सोनी, गीता सोनी, विशाल सोनी, लकी सोनी, शुभम आदि अंकित को गाली देने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। गुहार लगाने पर बाजार में जाम लग गया। इस घटना में उनके सोने की चेन गिर गई। बाजार के अन्य लोगों के आने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के रविंद्र सोनी ने बताया कि पहले की रंजिश को लेकर विपक्षी गगन कौशल उनके घर के बाहर आकर गाली दे रहे थे। वह बाहर गए तो गगन के साथ अंकित, अंकुर कौशल आदि ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गईं उनकी पत्नी की भी पिटाई की। पिटाई करते हुए उन्हें डिवाइडर पर गिरा। पिटाई से उन्हें और उनकी पत्नी के हाथ, कमर, मुंह पर चोट आई है। उनकी पत्नी का कान का झाला भी वहीं गिर गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि एक पक्ष के गगन कौशल, अंकित, अंकुर व दूसरे पक्ष के रविंद्र सोनी, गीता सोनी, विशाल, लकी व शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच की जा रही है।