{"_id":"674625d9081c8a6bac077a44","slug":"two-brothers-died-due-to-electric-shock-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-121500-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत
Wed, 27 Nov 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया बंदे अली छावनी स्थित एक दुकान में दो चचेरे भाइयों के शव एक साथ चिपके हुए मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौके से बिजली मीटर व केबल भी जला हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से नमूने लिए हैं।
कैंट थाना क्षेत्र के नया पुरवा कुर्मी टोला निवासी अजय श्रीवास्तव के पुत्र अवनीश श्रीवास्तव (21) ने जमथरा घाट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक किराये की दुकान में दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाई थी। सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे वह घर से भोजन करके दुकान के लिए निकले और साथ में चचेरे भाई शिवम श्रीवास्तव (18) को भी ले लिया।
वे लोग रात में घर नहीं लौटे तो परिजन सुबह फोन करने लगे। दोनों से संपर्क न होने पर वह लोग दुकान पहुंचे और शटर उठाया तो सभी दंग रह गए। दोनों युवकों के शव शटर के पास ही एक-दूसरे से चिपके मिले। दोना-पत्तल की मशीन समेत मीटर व केबल आदि जले थे। सूचना पर सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह कैंट व नगर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कैंट थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में करंट उतरने की आशंका है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने साक्ष्य संकलन के लिए नमूना लिया है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।