{"_id":"65dcd5d6aedffdb64b0f4429","slug":"trust-is-sending-priceless-gifts-to-eight-thousand-guests-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-110683-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आठ हजार मेहमानों को ट्रस्ट भेज रहा अनमोल उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आठ हजार मेहमानों को ट्रस्ट भेज रहा अनमोल उपहार
Mon, 26 Feb 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रण के बाद पहुंचे विशिष्ट और अति विशिष्ट महानुभावों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आजीवन संग्रहणीय प्रसाद में दो अनमोल सामग्री भेजी जा रही है। इसमें एक है श्यामल पत्थर का टुकड़ा जो रामलला की मूर्ति गढ़ने के दौरान छेनी हथौड़ी से तराशने में निकला है। दूसरे उपहार में चांदी का सिक्का शामिल है जिस पर नवनिर्मित भव्य राम जन्मभूमि मंदिर अंकित है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को देश और विदेश से आठ हजार मेहमान पहुंचे थे। सभी आमंत्रितों को मंदिर परिसर में प्रसाद के रूप में कई सामग्री दी गई थी। अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दो और उपहार भेजने का निर्णय लिया। अनमोल और सदैव संग्रहणीय प्रसाद के रूप में मंदिर उत्कीर्ण चांदी का सिक्का और राम लला की मूर्ति गढ़ने के दौरान निकले पत्थर के टुकड़ों को विशेष प्रसाद के रूप में भेजा रहा है।
राममंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के अनुसार मंदिर परिसर में पहुंचे आमंत्रितों के आधार कार्ड में उल्लिखित पते पर यह विशेष प्रसाद भेजा जा रहा है। विदेशी अतिथियों को वायु सेवा से प्रसाद भेजा जा चुका है। चांदी का सिक्का अशोक सिंघल फाउंडेशन ने तैयार कराया है। प्रसाद स्वरूप भेजे जा रहे पत्थर के अनगढ़ टुकड़ों को ट्रस्ट की ओर से संग्रहणीय स्वरूप दिया गया है।