फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Treatment of a population of 2.5 lakhs falls on the shoulders of four doctors

Ayodhya News: चार चिकित्सकों के कंधों पर ढाई लाख की आबादी का इलाज

Mon, 28 Jul 2025 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 28 Jul 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Treatment of a population of 2.5 lakhs falls on the shoulders of four doctors
तारुन। गावों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के दावे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र के 97 गांवों की लगभग ढाई लाख की आबादी के इलाज का जिम्मा सिर्फ चार चिकित्सकों के कंधों पर है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सीएचसी तारुन के अलावा सीएचसी रमवाकला हैदरगंज, पीएचसी पछियाना, पनभरिया, हैदरगंज व पीएचसी विजयनपुर सजहरा संचालित है। यहां चिकित्सकों के 12 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष महज चार की तैनाती है। बीते माह तारुन सीएचसी से डॉ. अभिषेक विश्वास का रुदौली और डॉ. संतोष यादव का मवई तबादला कर दिया गया। यही चिकित्सक ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं की जिम्मेदारी संभालते थे।
विज्ञापन




वहीं, पीएचसी पछियाना, पनभरिया, विजयनपुर सजहरा चिकित्सक विहीन हो गए हैं। वहां पर मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट कर रहे हैं। पीएचसी हैदरगंज पर आयुष चिकित्सक अखिलेश तिवारी सेवाएं दे रहे हैं। सीएचसी तारुन पर डॉ. विकास सिंह व डॉ. एनआर गौतम कार्यरत हैं। इसके अलावा महिला चिकित्सक, सर्जन सहित पांच चिकित्सकों के पद सृजित है। दंत चिकित्सक डॉ. राहुल गोटे ज्यादा समय मेला ड्यूटी में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक्सरे सुविधा तो है, लेकिन हड्डी के डॉक्टर नहीं हैं। सीएचसी हैदरगंज में अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह के अलावा डॉ. अब्दुल कादिर, डॉ. राकेश कुमार तैनात हैं। यहां भी महिला चिकित्सक नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रामधारी यादव ने कहा कि चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर सरकार को ध्यान देते हुए डॉक्टरों की तैनाती करनी चाहिए।


सीएचसी तारुन के अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के बावजूद मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। हालांकि, इससे परेशानी हो रही है। पीएचसी पछियाना, विजयनपुर सजहरा, हैदरगंज व पनभरिया में आयुष चिकित्सक विशाल शुक्ला व डॉ. अखिलेश को ओपीडी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed