फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Training for Farmers in Zero Budget Farming

Ayodhya News: किसानों को जीरो बजट खेती का प्रशिक्षण

Sat, 23 May 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 23 May 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Training for Farmers in Zero Budget Farming
कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में आयोजित कार्यशाला में मौजूद किसान।
अयोध्या। नमामि गंगे, अयोध्या वन प्रभाग और कृषि विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में शुक्रवार को प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जीरो बजट प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. आभा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी और जल स्रोतों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया। उपनिदेशक कृषि प्रदीप कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वन प्रभाग के दुर्गा प्रसाद और जितेंद्र कुमार ने जैव विविधता संरक्षण में प्राकृतिक खेती की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने पशुधन आधारित जैविक खाद निर्माण और गो आधारित खेती के लाभ बताए। पंकज कुमार सिंह और रमेश चंद्र ने फसल चक्र, मल्चिंग तकनीक एवं कम लागत में अधिक उत्पादन की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। दाना पानी सेवा संस्थान के कुलभूषण साहू ने प्राकृतिक खेती को ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त करने का प्रभावी माध्यम बताया।
विज्ञापन

कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती अपनाने की शपथ ली। इस दौरान उन्हें बीजामृत एवं जीवामृत निर्माण किट भी वितरित की गईं। नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि जनपद में चरणबद्ध तरीके से ऐसी और कार्यशालाएं आयोजित कर अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed