{"_id":"6b047ebc804b9860e80e6321","slug":"traffic-arrangements-in-ayodhya-will-be-altered-on-kartik-purnima-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163758-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Mon, 23 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
18--राम मंदिर के 11 नंबर गेट के पास वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी। अमर उजाला
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार सुबह आठ बजे से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुराने सरयू पुल से लेकर नयाघाट, रामपथ और टेढ़ी बाजार तक 15 स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 11 स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। यह डायवर्जन भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
इन रास्तों पर रहेगी रोक
गोंडा की ओर से आने वाले वाहन पुराने सरयू पुल से नहीं आ सकेंगे। इन वाहनों को लोलपुर बाईपास से भेजा जाएगा। दुर्गागंज माझा बैरियर से भी पुल की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
साकेत फ्लाईओवर के नीचे, साकेत पेट्रोल पंप और हनुमानगुफा चौराहे से नयाघाट की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
छोटी छावनी और तपसी छावनी से रामपथ की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को कांशी राम कॉलोनी परिक्रमा मार्ग से निकाला जाएगा।
विद्याकुंड से रामपथ और कनीगंज-रायगंज मोड़ से जैन मंदिर तिराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
उदया चौराहे पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित रहेगा। रानोपाली से टेढ़ी बाजार की ओर दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
टेढ़ी बाजार चौराहे से श्रीराम अस्पताल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को लंगड़वीर फ्लाईओवर से निकाला जाएगा।
चूड़ामणि और गैस गोदाम से टेढ़ी बाजार की ओर जाने वाले वाहन आसिफबाग और गैस गोदाम होकर जाएंगे। वहीं, गैस गोदाम से कांशी राम कॉलोनी, चक्रतीर्थ और राजघाट की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
बाहरी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता
गोंडा और बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे।
लखनऊ और बाराबंकी से गोंडा व बस्ती जाने वाले वाहन भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जा सकेंगे।
यहां खड़े होंगे श्रद्धालुओं के वाहन
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए निम्नलिखित स्थल निर्धारित किए गए हैं-
फटिकशिला आश्रम के पास रेलवे डॉट पुल के बगल।
बहराइच भवन के सामने बंधा मार्ग और फुटपाथ पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग।
साकेत पुल के बगल दशरथ पथ पार्किंग।
बैकुंठ धाम के बगल खाली स्थान।
साकेत पुल के दाहिने ओर खाली मैदान।
बालूघाट के बगल मल्टीलेवल पार्किंग।
सूर्या पैलेस के बगल पार्किंग।
गैस गोदाम के बगल उदया पार्किंग।
टेढ़ी बाजार के पास अरुंधती मल्टीलेवल पार्किंग (रामपथ)।
टेढ़ी बाजार के पास अरुंधती मल्टीलेवल पार्किंग (महोबरा रोड)।