फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   TN Seshan, Mulayam and Rajnath have been the chief guests

Ayodhya News: टीएन शेषन, मुलायम और राजनाथ रह चुके हैं मुख्य अतिथि

Mon, 19 Jan 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
TN Seshan, Mulayam and Rajnath have been the chief guests
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैसी हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर चुकी हैं। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आने की संभावना है।
विज्ञापन


लगभग 15 साल के बाद होने जा रहे दीक्षांत समारोह की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने 21 जनवरी को केंद्रीय आयोजन समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय आयोजन समिति के समन्वयक प्रो. अनुराग मिश्र समेत सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी सदस्यों के दायित्व तय करते हुए समयबद्ध ढंग से उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के मौके पर स्मारिका के विमोचन को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। इस बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। जबकि दीक्षांत जैसे समारोह की यह एक प्रमुख कड़ी होती है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में हर साल आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि और राज्यपाल की ओर से इसका विमोचन किया जाता रहा है। आयोजन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी को होने वाली बैठक में इस बिंदु पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए महाविद्यालय परिसर में स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस पर 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पिछले कई सालों से इस सभागार का किसी भी आयोजन के लिए उपयोग नहीं किया जा सका है। इस सभागार की छत टूटी हुई है। ज्यादातर कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हैं। इस सभागार में एक हजार लोग बैठ सकते हैं। जीर्णोद्धार के बाद इसे दीक्षांत समारोह के लिए सजाया-संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed